छत्तीसगढ़
एसडीएम ने किया महिला सरपंच को निलंबित, वित्तीय अनियमितता का आरोप
Nil dhankar
31 Dec 2021 2:16 PM IST

x
छग न्यूज़
जशपुर। दुलदुला की महिला सरपंच सुषमा लकड़ा को सस्पेंड कर दिया गया हैं। उक्त कार्रवाई कुनकुरी एसडीएम के द्वारा की गई है। कुनकुरी एसडीएम रवि राही ने बताया कि सरपंच सुषमा लकड़ा के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता की भारी शिकायत थी.
26 बिंदुओं की शिकायत की जाँच की गई जाँच के उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर पंचायती राज अधिनियम की धारा 39 ,40 के तहत निलंबित कर दिया गया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर
Next Story





