एस.डी.एम. नम्रता जैन ने आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों का बढ़ाया उत्साह

फाइल फोटो
महासमुन्द: अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली नम्रता जैन के मार्गदर्शन में सरायपाली के वार्ड क्रमांक 6 के आंगनबाड़ी केंद्रों में "अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस" का आयोजन महिला बाल विकास विभाग एवं सरायपाली के युवा संगठन "यूथ ग्रुप सरायपाली" के द्वारा किया गया। इस अवसर पर यूथ ग्रुप सरायपाली के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए खिलौने, फल्ली एवं तिल के चिक्की तथा चॉकलेट्स, बिस्कुट का वितरण किया गया। नम्रता जैन ने "यूथ ग्रुप सरायपाली " के सदस्यों को महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया । इस दौरान उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सीडीपीओ जी एल नारंग उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





