छत्तीसगढ़
SDM और CEO पर गिरी गाज, सरपंचों के विरोध के बाद दो अधिकारियों को हटाया गया
jantaserishta.com
9 Oct 2026 11:10 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, यहां नगरी SDM और जनपद पंचायत CEO को हटा दिया गया है। जिसके बाद मनोज करकाम को नगरी के नए SDM बनाया गया है, वहीं विमल कुमार साहू को जनपद पंचायत CEO की जिम्मेदारी दी गई है।
दरअसल, सेवा संकल्प शिविर में सरपंचों को मंच से नीचे उतार दिया गया। जिसके बाद सरपंच नाराज चल रहे थे। SDM प्रीति दुर्गम पर सरपंचों को मंच से नीचे उतारने का आरोप लगा था। इस बात से नाराज सरपंचों ने सांसद भोजराज नाग के सामने ही विरोध जताया था। सरपंच जमीन पर बैठकर अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे थे। समझाइश के बाद किसी तरह यह पूरा मामला शांत हुआ था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





