छत्तीसगढ़

एसडीएम पर दुर्व्यवहार करने का आरोप, हटाने की मांग

Nilmani Pal
8 Jun 2023 4:29 PM IST
एसडीएम पर दुर्व्यवहार करने का आरोप, हटाने की मांग
x
छग

बलरामपुर। वाड्रफनगर के स्वास्थ्य कार्यकर्ता व मितानिनों ने एसडीएम शशि चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कर्मचारियों से दुर्भावना करने व अपशब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए आज रैली निकाली. इसके साथ वाड्रफनगर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) को ज्ञापन सौंपकर एसडीएम के ट्रांसफर की मांग की.

जिले में इन दिनों आयुष्मान तिहार मनाया जा रहा है, जिसमें 3 जून से लेकर 10 जून तक कैंप लगाकर विभाग के विभिन्न कर्मचारियों व अधिकारियों के द्वारा आम लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है. स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व मितानिनों का आरोप है कि एसडीएम कार्य के दौरान दुर्व्यवहार करते हैं. कैंप स्थल पर पानी की समस्या बताए जाने पर उन्होंने कुछ कर्मचारियों को निम्न स्तर का बताकर बातचीत से मना कर था. इस वाकये से नाराज कर्मचारी संघ ने वाड्रफनगर बीएमओ को ज्ञापन सौंपकर उच्च अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए एसडीएम को हटाने की मांग की है.


Next Story