छत्तीसगढ़

डिलीवरी ब्वॉय के साथ हाथापाई, व्यवसायी और उनके बेटे पर FIR दर्ज

Nil dhankar
7 Oct 2023 9:40 AM IST
डिलीवरी ब्वॉय के साथ हाथापाई, व्यवसायी और उनके बेटे पर FIR दर्ज
x
छग

कोरबा. कोरबा शहर के निहारिका क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय को पीटने का मामला सामने आया है. डिलीवरी ब्वॉय ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. डिलीवरी ब्वॉय का नाम अभिषेक महतो है.जो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से किए गए ऑर्डर को लोगों के घरों तक पहुंचाने का काम करता है. गुरुवार शाम जब अभिषेक सामान की डिलीवरी करने लिखे पते पर पहुंचा तो मकान मालिक ने ऐसे किसी भी सामान के ऑर्डर से मना कर दिया.जब अभिषेक ने कहा कि पता इसी मकान का है तो मकान मालिक और उसका बेटे ने विवाद शुरु किया.जो हाथापाई तक जा पहुंची.

कोतवाली थाना अंतर्गत तुलसी नगर में रहने वाला अभिषेक महतो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है. वह गुरुवार देर शाम पार्सल देने कालीबाड़ी पहुंचा . इस पार्सल में श्री साड़ी पैलेस का पता लिखा था. जब अभिषेक साड़ी पैलेस पहुंचा तो व्यवसायी और उसका बेटा मौजूद थे. अभिषेक ने पार्सल के संबंध में जानकारी दी तो साड़ी पैलेस के संचालक ने ऐसा कोई भी ऑर्डर देने से मना किया.

बाद में पता चला कि ऑर्डर किराएदार ने दिया था.इसी बीच पार्सल पर लिखे फोन नंबर पर अभिषेक ने कॉल किया.जो मकान में रहने वाले किराएदार का था.किराएदार ने मौके पर पहुंचकर अपना पार्सल लिया. तभी मकान मालिक और उसके बेटे ने डिलीवरी ब्वॉय के साथ विवाद शुरु किया. ये गलतफहमी इतनी बढ़ी कि मकान मालिक और बेटे ने मिलकर डिलीवरी ब्वॉय अभिषेक की जमकर पिटाई कर दी. जिसकी शिकायत कोतवाली थाने में की गई है.


Next Story