छत्तीसगढ़

कॉलेज कैंपस में हुई हाथापाई, NSUI और ABVP के कार्यकर्ता भिड़े

Nil dhankar
5 Feb 2023 9:20 AM IST
कॉलेज कैंपस में हुई हाथापाई, NSUI और ABVP के कार्यकर्ता भिड़े
x
छग

नारायणपुर। जिले में ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात घूंसे चले हैं। बताया जा रहा है कि, स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कैंपस में NSUI के कार्यकर्ताओं ने ABVP के छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा है। ‌‌वहीं ABVP के कार्यकर्ताओं ने भी NSUI के कार्यकर्ताओं को पीटा है। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के सामने दोनों गुटों में मारपीट हुई है। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना के बाद ABVP के छात्रों ने थाना में लिखित शिकायत की है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

ABVP के छात्रों का आरोप है कि, 3 फरवरी को NSUI के कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय में BSC अंतिम वर्ष की कक्षा में घुस गए थे। यहां अपने मोबाइल फोन से किसी एक लड़की की फोटो दिखाकर उसके बारे में क्लास में बैठीं छात्राओं से पूछने लगे थे। इसी बीच एक छात्रा क्लास रूम से निकलकर सीधे प्राचार्य के पास पहुंच गई। इस मामले की जानकारी दी गई। फिर NSUI के छात्रों को जाने के लिए कहा गया था।

Next Story