छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप में हुई हाथापाई, एसपी ने कहा - जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

Nil dhankar
19 Sept 2022 12:40 PM IST
पेट्रोल पंप में हुई हाथापाई, एसपी ने कहा - जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
x
छग

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में स्थित अंबिकापुर में कुछ युवक की ओर से एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते हुए नज़र आ रहे हैं। पंप के कर्मचारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के गायत्री पेट्रोल पंप का है।

दरअसल रविवार रात बनारस रोड़ स्थित गायत्री पेट्रोल पंप पर सिगरेट नहीं पीने की बात को लेकर वहां मौजूद युवक विवाद करने लगा। थोड़ी ही देर में बदमाशों का गैंग पेट्रोल पंप में आकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा करने के बाद पंप कर्मचारियों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी में कैद वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है।

वहीं सरगुजा एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि कर्मचारियों के शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें आईपीसी की धारा 147, 294, 506, 323 के तहत सात से आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story