छत्तीसगढ़

स्कॉर्पियो का कहर, बाल-बाल बचा प्रॉपर्टी डीलर

Nil dhankar
23 Sept 2023 9:12 AM IST
स्कॉर्पियो का कहर, बाल-बाल बचा प्रॉपर्टी डीलर
x
छग

बिलासपुर। प्रॉपर्टी डीलर की खड़ी कार को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी गाड़ी के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना सिविल लाइन क्षेत्र की है। वसुंधरा नगर पल्लव भवन के सामने रहने वाले राजेश पात्रे (33) प्रॉपर्टी डिलिंग करते हैं।

राजेन्द्र नगर चौक के पहले मोबाइल शॉप के सामने अपने कार सीजी 10बीपी 8333 को खड़ी कर ड्राइवर सीट पर बैठे थे। इसी बीच करीब 9.05 बजे एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार क्रमांक सीजी12एएम 4283 का चालक लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी।


Next Story