छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे में स्कॉर्पियो का टायर फटा, 6 लोग घायल

Nil dhankar
19 May 2026 5:02 PM IST
नेशनल हाईवे में स्कॉर्पियो का टायर फटा,  6 लोग घायल
x

जगदलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल लाया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि ओडिशा के नवरंगपुर निवासी एक ही परिवार के दीपक, नरेंद्र, गजेंद्र, जोगेंद्र, नवीन, जिसुधन किरंदुल में हो रहे शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। जहाँ से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी रात 2 बजे वापस आ रहे थे। रात करीब 3 बजे के लगभग अचानक से आधे रास्ते में स्कार्पियो का टायर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण करते हुए उसे रोक लिया और फिर सभी ने मिलकर चक्के को बदलकर वापस दूसरा चक्का लगाकर नवरंगपुर के लिए निकल पड़े।

सुबह करीब 6 बजे के लगभग अचानक से चालक को झपकी आने से मारेंगा के पास सड़क किनारे गाड़ी जा पलटी। इस हादसे में किसी को गंभीर चोट तो नहीं आई, लेकिन घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।


Next Story