छत्तीसगढ़
OMG! उफनते नाले में डूबी स्कॉर्पियो, तीन दोस्तों ने ऐसे बचाई जान
jantaserishta.com
29 Aug 2026 3:57 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर का दादर नाला उफान पर है। शनिवार सुबह नाला पार कर रही स्कॉर्पियो पानी के तेज बहाव में डूब गई। गाड़ी में सवार तीन दोस्तों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आधे घंटे बाद गाड़ी को भी बाहर निकाल लिया गया।
बताया जा रहा है कि मना करने के बावजूद वे नाला पार कर रहे थे। घटना के बाद दोनों तरफ आवाजाही बंद कर दी गई है। वहीं, कोरबा जिले में लगातार बारिश के बाद कई वार्डों में पानी भर गया है।
नगर निगम क्षेत्र के आरपी नगर, चिमनी भट्टा, शारदा विहार, अमरैया पारा, मोती सागर पारा, सीतामणी और मुड़ापार में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। चिमनी भट्टा में 40 घरों और शारदा विहार अटल आवास में 12 से अधिक घरों में नाले का गंदा पानी घुसा है।
मौसम विभाग ने आज कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





