छत्तीसगढ़
व्यवसायी को ठोकर मारते खेत में दौड़ी स्कार्पियो, पैर फ्रैक्चर
Nil dhankar
4 May 2023 12:09 PM IST

x
छग
पलारी। छत्तीसगढ़ के बलौदबाजार जिले में ग्राम अमेंरा के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो खेत में जा उतर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया है। घायल युवक को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, घायल युवक सब्जी व्यवसायी है। वह अपनी बाइक से सब्जी लेने मंडी जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर
Next Story





