छत्तीसगढ़

कोंडागांव में स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, चालक की मौत

Nilmani Pal
26 May 2026 4:57 PM IST
कोंडागांव में स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, चालक की मौत
x
छग

कोण्डागांव। सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मंगलवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार दो युवक घायल हो गए।

जानकारी अनुसार, नारायणपुर से जगदलपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 21 जे 5089 सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत बनियागांव पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

हादसे में चालक पिंटू कोलियारा (25) पिता देवानचंद कोलियारा निवासी नारायणपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिंटू कश्यप (26) पिता सोनधर कश्यप निवासी पुलिस लाइन कोण्डागांव और झंकार नेताम (23) पिता बन सिंह नेताम निवासी कुम्हली थाना जिला नारायणपुर घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story