छत्तीसगढ़

बुकिंग के बहाने स्कॉर्पियो लूट, ड्राइवर को मिर्च स्प्रे डालकर पेड़ से बांधा

Shantanu Roy
6 Jun 2026 11:49 PM IST
बुकिंग के बहाने स्कॉर्पियो लूट, ड्राइवर को मिर्च स्प्रे डालकर पेड़ से बांधा
x
दो आरोपी गिरफ्तार
Korba. कोरबा। कोरबा जिले में बुकिंग के नाम पर स्कॉर्पियो चालक से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने चालक की आंखों में मिर्च स्प्रे डालकर उसे जंगल में एक पेड़ से बांध दिया और करीब 17 लाख रुपये की स्कॉर्पियो सहित नकदी और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन बरामद कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संजय कुमार केंवट को 1 जून को एक अज्ञात नंबर से ढपढप से सीहोर (मध्यप्रदेश) जाने के लिए वाहन बुकिंग का कॉल आया था। इसके बाद 3 जून की रात उन्हें ढपढप मोड़ पर बुलाया गया, जहां तीन युवक बाइक से पहुंचे और पूरी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, दो आरोपी स्कॉर्पियो में सवार हुए जबकि तीसरा बाइक से आगे-आगे चल रहा था। सुनसान इलाके में पहुंचते ही बाइक सवार युवक ने अचानक वाहन का दरवाजा खोलकर चालक की आंखों में मिर्च स्प्रे डाल दिया। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर चालक से मोबाइल फोन और फोन-पे का पासवर्ड भी ले लिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी चालक को करीब आधे घंटे तक वाहन में घुमाते रहे और बाद में जंगल में ले जाकर एक पेड़ से बांध दिया। इस दौरान आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि “गाड़ी चाहिए या जान?” चालक ने जान बचाने की बात कही, जिसके बाद बदमाश स्कॉर्पियो, मोबाइल, 6 हजार रुपये नकद, वाहन के दस्तावेज, स्मार्टवॉच और एयरबड्स लेकर फरार हो गए।
किसी तरह खुद को मुक्त करने के बाद पीड़ित रेल पटरी के सहारे पुरेना पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद 4 जून को बांकीमोंगरा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर दी। त्वरित कार्रवाई के दौरान उसी रात चोटिया टोल बैरियर पर लूटी गई स्कॉर्पियो को पकड़ लिया गया। पुलिस ने झारखंड के गढ़वा निवासी अरविंद कुमार पाल और पंकज पाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की और बताया कि वे वाहन को सूरजपुर ले जाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 17 लाख रुपये मूल्य की स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
पीड़ित के अनुसार, तीनों आरोपी 20 से 25 वर्ष की उम्र के थे और वारदात के दौरान उन्होंने चेहरे ढके हुए थे। वे छत्तीसगढ़ी भाषा में बातचीत कर रहे थे, जिससे यह भी आशंका जताई जा रही है कि स्थानीय नेटवर्क की भूमिका भी हो सकती है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के कारण लूटी गई स्कॉर्पियो कुछ ही घंटों में बरामद कर ली गई। मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद है।
Tagsकोरबास्कॉर्पियो लूटमिर्च स्प्रेजंगल में बंधकवाहन लूटबांकीमोंगरा थानाअरविंद कुमार पालपंकज पालबुकिंग के बहाने लूटछत्तीसगढ़ क्राइमKorbaScorpio robberypepper sprayhostage in the forestvehicle robberyBankimonga police stationArvind Kumar PalPankaj Palrobbery on the pretext of bookingChhattisgarh crimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story