छत्तीसगढ़

मवेशियों से भरी स्कार्पियो पलटी, ड्राइवर गिरफ्तार

Admin2
10 Aug 2021 10:47 AM IST
मवेशियों से भरी स्कार्पियो पलटी, ड्राइवर गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। जशपुर जिले के दुलदुला से आ रही मवेशियों से भरा स्कार्पियो पलट जाने की खबर है। इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की खबर तो नहीं है, लेकिन स्कार्पियो में मवेशी ठूंसकर जा रहे स्कार्पियो ड्राइवर पुलिस के हत्थे जरूर चढ़ गया है।

दुलदुला थाना प्रभारी ने बताया कि कुनकुरी पूलिस को सूचना मिली थी, कि स्कार्पियो में मवेशियों को ठूंसकर भरा गया है और मवेशियों को झारखंड की ओर ले जाया जा रहा है ।कुनकुरी पुलिस स्कार्पियो का पीछा करने लगी। पीछा करने के दौरान कुनकुरी पूलिस ने दुलदुला पुलिस को भी अलर्ट कर दिया। दुलदुला पूलिस ने जब घेराबंदी शुरू की और स्कार्पियो का पीछा करना शुरू किया तो स्कार्पियो छेर डाँड़ चौक के पास बुरी तरह अनियंत्रित होकर पलट गया।

Next Story