छत्तीसगढ़

स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त: बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे दोस्त, एक की मौत

Nil dhankar
22 Jun 2022 8:47 AM IST
स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त: बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे दोस्त, एक की मौत
x

राजनांदगांव। खैरागढ़ इलाके के प्रधानपाठ बैराज से जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे दोस्तों की स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ अन्य युवकों को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसा डोंगरगढ़ रोड बढ़ईटोला के दामरी चौक के पास हुआ । मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भैंसातरा में रहने वाले युवक अपने ही ग्रुप के एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी मनाने प्रधानपाठ बैराज गए थे। बैराज में पार्टी सेलिब्रेट करने के बाद सभी वापस गांव लौट रहे थे। अभी उनकी कार दामरी चौक के पास पहुंची थी, डोंगरगढ़ की दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कार्पियो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर से स्कार्पियो उछलकर पीपल के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे की सीट में बैठे 21 वर्षीय अजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। अजय के सिर में गंभीर चोटें आई थी, जिसके चलते उसका काफी खून बह गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Next Story