छत्तीसगढ़

एंबुलेंस की ठोकर से स्कॉर्पियो और बाइक क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे ड्राइवर

Nil dhankar
7 April 2023 12:11 PM IST
एंबुलेंस की ठोकर से स्कॉर्पियो और बाइक क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे ड्राइवर
x
cg news

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक संजीवनी एंबुलेंस ने स्कॉर्पियो और बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं स्कॉर्पियो चालक और बाइक चालक हादसे में बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि, घटना संजीवनी वाहन में हैंडब्रेक नहीं होने से हुई है। मामला कोतवाली थाना का है।

मिली जानकारी के अनुसार, संजीवनी वाहन जिला अस्पताल में मरीज लेकर पहुंची थी। मरीज को उतारने के बाद एंबुलेंस ने पीछे लुढ़ककर स्कॉर्पियो और बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने संजीवनी वाहन के चालक के साथ विवाद किया। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक ख़बरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story