छत्तीसगढ़

स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा

Nil dhankar
30 March 2023 9:07 AM IST
स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा
x
छग

बालोद। जिले में सड़क हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर ग्राम ओरमा में ओवरस्पीड व ड्राइवर की लापरवाही के चलते अटल चौक को टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो साहू कृषि केंद्र में घुस गई। गनीमत रहा कि इस दौरान आसपास कोई मौजूद नहीं था इसलिए जनहानि नहीं हुई। अटल चौक से टकराने के बाद ड्राइवर उछलकर नाली में गिर गया। जिसे ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया।

ड्राइवर ग्राम भोथली का रहने वाला है। इस घटना में अटल चौक के अलावा कृषि केंद्र का बोर्ड फ्लैक्स, नाली का प्लेट क्षतिग्रस्त हुआ है।

Next Story