छत्तीसगढ़

ऑटो से स्कूटी चोरी, शिक्षिका ने की थाने में शिकायत

Nil dhankar
27 March 2023 2:22 PM IST
ऑटो से स्कूटी चोरी, शिक्षिका ने की थाने में शिकायत
x
छग

बेमेतरा। हाई स्कूल की शिक्षिका के मकान के सामने से स्कूटी चोरी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक घर के सामने से स्कूटी चोरी कर ऑटो में डालकर जाते हुए दिखाई दे रहे है। घटना बेमेतरा थाना क्षेत्र के दीनदयाला कॉलोनी कसार पेट्रोल के पास की है।

दरसअल, 26-27 की रात 2:38 को माल वाहक ऑटो में दो युवक एक मकान के पास आये और कुछ देर इधर उधर देखने लगे। थोड़ी देर बाद मौका देखकर शिक्षिका रश्मि सरीन की स्कूटी को ऑटो में डालकर फरार हो गए। घटना जिस वक्त हुई उस समय चोरों का ये कृत्य वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। सुबह जब इसकी जानकारी शिक्षिका को हुई तो उन्होंने इसकी लिखित शिकायत बेमेतरा थाने में दर्ज कराई।

बता दें, शिक्षिका रश्मि सरीन भिलाई के शासकीय हाई स्कूल में शिक्षिका है और अपनी साथी शिक्षिका सपना राय के मकान में किराये पर रहती हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा भी बेमेतरा पुलिस के द्वारा किया जा रहा है।

Next Story