छत्तीसगढ़

स्कूटी सवार बहनों को पिकअप ने मारी ठोकर, एक की हुई मौत

Nilmani Pal
22 April 2022 4:19 AM GMT
स्कूटी सवार बहनों को पिकअप ने मारी ठोकर, एक की हुई मौत
x

demo pic 

छग

बिलासपुर। स्कूटी सवार दो बहनों को पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बड़ी बहन की अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में आहत उनकी छोटी बहन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनका अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित पिकअप के चालक की तलाश कर रही है।

सरकंडा के राजकिशोर नगर में रहने सगुन सिंह(16) दसवीं कक्षा की छात्रा थीं। गुरुवार की दोपहर वे अपनी बहन पलक के साथ ट्यूशन गई थीं। वहां से वे शाम चार बजे स्कूटी में अपने घर लौट रही थीं। घर के पास ही ऊर्जा पार्क मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बहन सड़क पर गिरकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी उनके घर में दी। इस पर स्वजन मौके पर पहुंचे। दोनों बहन को उपचार के लिए अपोलो में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान सगुन सिंह की मौत हो गई। उपचार के दौरान पलक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त कर लिया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।


Next Story