छत्तीसगढ़

नहर में बहा स्कूली छात्र, तलाश जारी

Nilmani Pal
13 March 2022 3:41 PM IST
नहर में बहा स्कूली छात्र, तलाश जारी
x

कोरबा। कोरबा में सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत रशियन हॉस्टल के पास नहर के पानी की तेज बहाव में 15 वर्षीय छात्र बह गया. बुधवारी निवासी शौर्य गुप्ता सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 9वीं का छात्र था. मिली जानकारी के मुताबिक अपने चार अन्य दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया हुआ था. शौर्य गुप्ता को डूबता देख दोस्तों ने नहर में छलांग लगाई, लेकिन नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण किशोर बह गया.

घटना की सूचना पर 112 की टीम और सीएसईबी चौकी पुलिस पहुंची है.


Next Story