छत्तीसगढ़
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग के सिकोलाभांठा स्कूल का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
22 Sept 2025 7:39 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज पूर्व माध्यमिक शाला सिकोलाभांठा दुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, संसाधनों और दैनिक गतिविधियों का जायजा लिया। मंत्री श्री यादव ने स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता को नजदीक से समझने का प्रयास किया। पूर्व माध्यमिक शाला सिकोलाभांठा के प्रधानाध्यापक ई. रॉय ने मंत्री श्री यादव को विद्यालय के समग्र प्रबंधन और दैनिक कार्यप्रणाली से विस्तार से अवगत कराया। मंत्री ने स्कूल भवन, उपलब्ध संसाधनों, और अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं जैसे कि भवन और अन्य शैक्षिक संसाधनों को और बेहतर बनाने की दिशा में तत्काल आवश्यक कदम उठाएं। मंत्री गजेन्द्र यादव ने कक्षा में जाकर बच्चों से भी बातचीत की। उन्होंने छात्रों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में जानने के लिए कई सवाल पूछे। बच्चों ने भी बिना किसी झिझक के अपनी बातें उनके सामने रखीं। मंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





