छत्तीसगढ़

दशगात्र से लौट रहे पति-पत्नी को स्कूल बस ने रौंदा, दोनों की मौत

jantaserishta.com
20 Nov 2026 5:43 PM IST
दशगात्र से लौट रहे पति-पत्नी को स्कूल बस ने रौंदा, दोनों की मौत
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग-भिलाई: दुर्ग जिले के पाटन में स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों ग्राम कौही में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव भुरकुनी लौट रहे थे। इसी दौरान महामाया चौक के आगे अमलेश्वर रोड पर सुलभ शौचालय के पास सामने से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल पति की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी ने रायपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 19 नवंबर की शाम करीब 6:40 बजे द्रोणाचार्य साहू अपनी पत्नी तामेश्वरी साहू के साथ बाइक (CG04QN7116) से ग्राम कौही, रानीतराई से अपने गांव भुरकुनी लौट रहे थे। इसी दौरान पाटन में महामाया चौक के आगे अमलेश्वर रोड पर सुलभ शौचालय के पास सामने से आ रही बस (CG04-RC-1135) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
आरोप है कि बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े और दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद 112 की मदद से दोनों को पाटन के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद द्रोणाचार्य साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तामेश्वरी साहू की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी दोनों की जान चली गई।
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 184 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 125(ए) और 281 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा कैसे हुआ और बस चालक की क्या लापरवाही रही, इसकी जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story