छत्तीसगढ़

स्कूल की तेज रफ्तार बस पलटी, बड़ी संख्या में बच्चे सवार थे

jantaserishta.com
24 Aug 2026 12:39 PM IST
स्कूल की तेज रफ्तार बस पलटी, बड़ी संख्या में बच्चे सवार थे
x
छत्तीसगढ़.
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में कई बच्चों को चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 25 A 0218 17 से 18 बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बस सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच पलट गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर-कंडक्टर की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठे रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story