छत्तीसगढ़

CG में स्कूल बस हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बची सभी की जान

jantaserishta.com
19 Aug 2023 5:00 PM IST
CG में स्कूल बस हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बची सभी की जान
x
30 बच्चों को बिठाकर घर छोड़ने ले जा रही थी.
गरियाबद: देवभोग में बड़ा हादसा हो होते टल गया. आज दोपहर बीएचएनस्कूल की बस 30 बच्चों को बिठाकर घर छोड़ने ले जा रही थी. बस देवभोग गिरसूल होते हुए सीनापाली की ओर जा रही थी, तभी गिरसूल के पास मोड में अचानक पलट गई.
बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई, लेकिन सभी बच्चे बाल बाल बच गए. बताया जाता है कि यह बस पिछले कई महीनों से खराब चल रही थी. पालकों ने इसके मेंटेनेंस की मांग भी की थी, लेकिन प्रबंधन ने इसे ध्यान नहीं दिया. आज हुए हादसे में ब्रेक फेल को वजह माना जा रहा है. हादसे के बाद ग्रिशूल के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. पलटे हुए बस के भीतर से बच्चों को बाहर निकाल इनमें चार बच्चों को मामूली चोटें आई हुई है.
घटना के बाद अभिभावकों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया. मौके पर पहुंचे प्रबंधन और चालक पर भीड़ ने अपना गुस्सा भी उतारा. हालांकि प्रबंधन की शिकायत सूचना पर मौके पर देवभोग पुलिस पहुंचकर भीड़ को हटाया. चालक के खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story