छत्तीसगढ़

अचानक सड़क पर आए बुजुर्ग को बचाने में बेकाबू हुई स्कूल बस, बच्चे सुरक्षित

jantaserishta.com
12 Nov 2026 3:23 PM IST
अचानक सड़क पर आए बुजुर्ग को बचाने में बेकाबू हुई स्कूल बस, बच्चे सुरक्षित
x
छत्तीसगढ़.
CG NEWS: रामानुजगंज के डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, भवरमाल की बस गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे हादसे का शिकार हो गई। आरागाही मार्ग पर अचानक सड़क पर आए एक बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और वाहन सड़क से नीचे उतरकर धान के खेत में जा पहुंचा।
हादसे में करीब 60 वर्षीय सिद्धि सरकार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक पैर टूट गया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार 50 से अधिक स्कूली बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान आरागाही मार्ग पर कांग्रेस नेता कार्तिक माझी के घर के पास सिद्धि सरकार अचानक अपने घर से निकलकर सड़क पर आ गए।
बताया गया कि बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वाहन सड़क से नीचे उतरकर धान के खेत में चला गया। हादसे में सिद्धि सरकार का पैर टूट गया। घटना के तत्काल बाद उन्हें उपचार के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
हादसे के समय बस में 50 से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे। बस के खेत में उतरने के बावजूद किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story