स्कूल में ब्लेडकांड: 2 आरोपी हिरासत में, छात्रा की हालत नाजुक
![स्कूल में ब्लेडकांड: 2 आरोपी हिरासत में, छात्रा की हालत नाजुक स्कूल में ब्लेडकांड: 2 आरोपी हिरासत में, छात्रा की हालत नाजुक](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/04/1573833-untitled-5-copy.webp)
कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसवानी स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत एक छात्रा का उसके सहपाठी छात्र ने गला रेतकर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया है। घटना के बाद आरोपित छात्र फरार हो गया। हमलावर छात्र ग्राम संजयनगर निवासी है और बालक पूर्व माध्यमिक शाला फरसवानी कक्षा आठवी में ही अध्ययनरत है।
इस घटना को लेकर छात्राओं में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के प्रधानपाठक समेत अन्य शिक्षकों ने पीड़ित बालिका को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनीं हुई है। मामले की सूचना मिलने पर उरगा पुलिस भी विद्यालय पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार दोनों स्कूल अगल- बगल ही स्थित है। बच्चों ने बताया कि बाइक में दो अन्य युवक के साथ आरोपित नाबालिग पहुंचा था। स्कूल के पास उतर कर आरोपित ने छात्रा पर हमला किया और पुन: बाइक में बैठ कर तीनों भाग निकले। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में फिलहाल जांच जारी है।
![Nilmani Pal Nilmani Pal](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/01/3486221-untitled-102-copy.webp)