छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ कन्नौजे के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
Shantanu Roy
24 Jun 2025 10:33 PM IST

x
छग
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत गेडापाली के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता एवं इंद्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की विशिष्ट अतिथि में हाईस्कूल प्रांगण में नवप्रवेश बच्चे को तिलक लगा कर मिष्ठान खिलाकर पुस्तक प्रदान कर प्रवेश कराया गया। कलेक्टर द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को प्रेरित करते हुए अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य निर्माण करने, भावी जीवन में अच्छे पदों में सेवा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। तत्पश्चात एक पेड़ मां के नाम पर हाईस्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। शाला प्रवेश उत्सव में प्रमुख रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस. एन. साहू , जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता नेताम, रेवती बाई साहू सरपंच, तुलसी साहू सचिव ग्राम पंचायत गेड़ापाली सहित ग्राम पंचायत गेड़ापाली के हायर सेकेंडरी, हाईस्कूल, मिडिल स्कूल, प्रायमरी स्कूल के शिक्षकगण सहित सैकड़ों छात्र एवं छात्राये उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





