छत्तीसगढ़
व्यावसायिक पाठ्क्रम में प्रवेश परीक्षा के लिए कार्यक्रम निर्धारित
jantaserishta.com
11 May 2023 8:23 PM IST

x
छग
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षण मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में राज्य के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों- प्री.बीएड, प्री डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग में प्रवेश परीक्षा के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम अनुसार इन सभी पाठ्क्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 13 मई से 28 मई तक लिए जाएंगे। त्रुटि सुधार के लिए प्री.बीएड, प्री.डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए 29 मई से 31 मई तक का समय दिया गया है। प्री.बीएड, प्री.डीएलएड के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 9 जून तथा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 16 जून निर्धारित की गई है। प्री.बीएड, प्री.डीएलएड के लिए परीक्षा 17 जून को तथा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए परीक्षा 24 जून को होगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बजट सत्र के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप लिखित परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Tagsरायपुरछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षण मण्डलछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षणप्री.बीएडप्री डीएलएडबीएससी नर्सिंगएमएससी नर्सिंगपोस्ट बेसिक नर्सिंगRaipurChhattisgarh Professional Testing BoardChhattisgarh Professional TestingPre.B.EdPre D.El.DB.Sc NursingM.Sc NursingPost Basic Nursing
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





