छत्तीसगढ़

ओम माथुर के बस्तर प्रवास को लेकर शेड्यूल जारी

Nilmani Pal
6 April 2023 12:55 PM IST
ओम माथुर के बस्तर प्रवास को लेकर शेड्यूल जारी
x

रायपुर। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी व केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर दो दिन के बस्तर प्रवास पर 10 अप्रैल को जगदलपुर जाएंगे।वे 8 अप्रैल को प्रदेश प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहाँ संघ के साथ बैठक में भी शामिल होंगे। संघ के प्रांत प्रमुख ने भाजपा समेत सभी सहायक संगठनों की बैठक बुलाई है। माथूर , बस्तर की 12 सीटों पर आगामी चुनाव की पार्टी की तैयारी की समीक्षा करेंगे। इसी दिन बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं का संभागीय सम्मेलन भी आयोजित किया गया।

दो दिन के दौरे में एक दिन उनका मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जाने का कार्यक्रम भी बन रहा है। पिछले साल छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद से माथुर का प्रदेश के सभी संभागों का दौरा हो चुका है। पिछले माह वे कांकेर तक आए थे और वहीं से लौट गए थे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में उनका यह पहला प्रवास होगा। बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने बताया कि प्रदेश संगठन से मौखिक सूचना मिली है जिसमें 10 अप्रैल को माथुर के बस्तर आने की बात कही गई है। इसी को संभावित तिथि मानकर तैयारी शुरू की जा चुकी है।क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय भी ओम माथुर के साथ जगदलपुर आ सकते हैं।

Next Story