
x
रायपुर। इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आइसीएआर) से मिले फंड से 20 टाटा सूमो वाहन खरीदी के मामले में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय घिर गया है। आइसीएआर की ओर से यह राशि कृषि विज्ञान केंद्र के विकास कार्य के लिए आवंटित किया था। इस मामले की शिकायत में आठ बिंदुओं को उठाया गया था। शिकायत मिलने के बादराज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक इस राशि का खर्च पूर्व कुलपति डा. एसके पाटिल के कार्यकाल किया गया था। शिकायत के बाद वर्तमान कुलपति डा. गिरीश चंदेल से इस मामले से संबंधित सभी प्रमाणित दस्तावेज मांगे गए हैं। विश्वविद्यालय ने सभी दस्तावेज मुहैया करा दिया है। गौरतलब हो कि विश्वविद्यालय में आर्थिक अनियमितता की शिकायतें राजभवन, मंत्री-विधायकों से भी की गई थी।
Next Story