SBI के लाखों रुपए का गबन का मामला: कंपनी के 3 कर्मचारी निकले चोर, ये सामान बरामद

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में SBI के लाखों रुपए का गबन करने वाले CMS कंपनी के 3 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं चौथे की तलाश जारी है। इस कंपनी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक से पैसे लेकर एटीएम में डालने का ठेका दिया है। आरोपी बैंक से पैसे लेकर शहर के विभिन्न ATM में डालने का काम किया करते थे। लेकिन, कुछ दिनों से इन्होंने बैंक के निर्धारित लाखों रुपए ATM में नहीं डाले और उनमें से पैसे गबन करते गए। मामले की शिकायत के बाद हुई जांच में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से कुल 8 लाख रुपए नकद समेत, 2 लग्जरी चार पहिया वाहन, स्कूटी, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





