छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय से एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा ने की मुलाकात

Nil dhankar
15 July 2024 3:42 PM IST
CM विष्णुदेव साय से एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा ने की मुलाकात
x

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Chief Minister Vishnudev Sai से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में SBI एसबीआई के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

chhattisgarh news मुख्यमंत्री साय ने शर्मा से छत्तीसगढ़ में बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में बैंकों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है। छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर इलाकों खासकर गावों तक बैंक शाखाओं का और अधिक विस्तार हो ताकि दूरस्थ क्षेत्र के अधिक से अधिक ग्रामीण-जन बैंकिंग प्रणाली का हिस्सा बन सकें। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्य में वित्तीय समावेशन बढ़ाने और ग्रामीणों को बैंकिंग साक्षरता से जोड़ने पर बल दिया। मुख्यमंत्री को शर्मा ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा इस दिशा में उठाये जा रहे कदमों और आगे की कार्ययोजना के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक रायपुर राकेश कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे। chhattisgarh

Next Story