छत्तीसगढ़

SBI बैंक का सायरन बजने से मचा हड़कंप, पहुंची थाने की फोर्स

Nil dhankar
14 Jan 2023 3:27 PM IST
SBI बैंक का सायरन बजने से मचा हड़कंप, पहुंची थाने की फोर्स
x
छग

गरियाबंद। गरियाबंद में सुबह क़रीब 7:45 अचानक देवभोग रोड स्थित बैंक का सायरन बजने लगा, जिसके बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बैंक के आस पास के दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। बैंक के सामने कान्हा क्लब के खिलाड़ी वालीबाल खेल रहे थे सायरन का आवाज सुन सभी हैरान हो गए. वही प्रीत सोनी ने इस बात की जानकारी थाना प्रभारी राकेश मिश्रा को दी जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी तत्काल अपने टीम के साथ बैंक को चरो ओर से घेर लिए और बैंक स्टाफ़ को इस बात की सूचना दी गई पुलिस कर्मियों ने बैंक की लॉबी सहित उसके चारों तरफ घूम कर लगभग 1 घंटे तक जांच किया, लेकिन कुछ नहीं मिला।

वही थाना प्रभारी सुबह 11 बजे अपने पूरे टीम के साथ एक बार फिर बैंक पहुँचे और बैंक मैनेजर के साथ लाकर रूम, सीसीटीवी सहित पूरे बैंक परिसर की जांच की। जिसमें सब कुछ सही पाया गया। तब जाकर थाना प्रभारी संतुष्ट हुए। थाना इंचार्ज राकेश कुमार मिश्रा ने बताया की सर्द मौसम की वजह से जलाया गए अलाव से उठने वाले धुंए अथवा किसी चूहे या छिपकली के सेंसर के आगे आ जाने से, बैंक का सायरन बजने लगा था। जांच में सब कुछ ठीक पाया गया।उन्होंने ने बैंक कर्मी सहित आसपास के दुकानदारों को अपना नम्बर जारी करते हुए कहा कभी भी किसी भी वक़्त किसी प्रकार की ज़रूरत हो कोई भी घटना हो आप सीधा मुझसे संपर्क कर सकते है.

Next Story