छत्तीसगढ़

सट्टा पट्टी लिखने वाला गया जेल

Nil dhankar
30 Jun 2023 8:22 AM IST
सट्टा पट्टी लिखने वाला गया जेल
x

बालोद। पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते 1 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दरअसल पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरूध्द अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शहीद अस्पताल के सामने वार्ड क्रमांक 15 नियोगी नगर राजहरा में आरोपी सुनील कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है. जिनके कब्जे से एक लाईनदार कापी के पन्ने में लिखा सट्टा पट्टी पर्ची एक नग डाट पेन एवं नगदी रकम 2210 रूपये जब्त की गई है।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक राकेश ठाकुर, उपनिरी ढाल सिंह साहू आरक्षक क 54 मनोज साहू, आरक्षक क 440 धमेन्द्र सेन की सराहनीय भूमिका रही है।

Next Story