छत्तीसगढ़

ऑपरेशन अंकुश के तहत सट्टा खाईवाल गिरफ्तार, जेल परिसर के सामने चल रहा था खेल

SHIDDHANT
9 May 2026 11:07 PM IST
ऑपरेशन अंकुश के तहत सट्टा खाईवाल गिरफ्तार, जेल परिसर के सामने चल रहा था खेल
x
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: रायगढ़ में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस ने जूटमिल थाना क्षेत्र में सट्टा गतिविधि पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल परिसर के सामने एक फल दुकान के पास सट्टा पट्टी लिखकर लोगों से हार-जीत का दांव लगवाया जा रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू निषाद निवासी कैदीमुड़ा, थाना जूटमिल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने सट्टा पट्टी लिखकर अवैध रूप से जुआ खिलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नीला डॉट पेन, सट्टा पट्टी लिखे कागज और 1,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके बाद उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06(ख) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत, आरक्षक तरुण महिलाने और सुशील यादव शामिल रहे। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी लगातार जारी रहेगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story