छत्तीसगढ़

CG NEWS: सटोरिया ने किया सरेंडर, कुछ दिन पहले किडनैप फिर मारपीट की घटना को दिया था अंजाम

Nil dhankar
13 Jun 2024 10:39 AM IST
CG NEWS: सटोरिया ने किया सरेंडर, कुछ दिन पहले किडनैप फिर मारपीट की घटना को दिया था अंजाम
x
छग

दुर्ग durg news। भिलाई के जामुल हाउसिंग बोर्ड एरिया में अपहरण कर युवक की पिटाई मामले में आरोपी विक्की शर्मा ने बुधवार को जामुल थाने Jamul police station में सरेंडर surrender कर दिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Jamul Police Station जामुल थाना प्रभारी केशव कोसल ने बताया कि, 5 महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें केवल देवांगन को कमरे में बंदकर कुछ लोग बेरहमी से पीट रहे थे। इस वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया, तो केवल देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

chhattisgarh news केवल देवांगन ने जामुल पुलिस को बताया कि, वो हाउसिंग बोर्ड EWS में रहता है। वो लोग विक्की शर्मा के लिए महादेव ऐप की आईडी चलाते थे। उसकी रकम की वसूली के लिए विक्की शर्मा, उसके बेटे जय शर्मा ने उनको किडनैप किया और फिर बुरी तरह पीटा। जामुल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद सभी आरोपी फरार थे।

जामुल थाना प्रभारी केशव कोसल ने बताया कि, बुधवार दोपहर विक्की शर्मा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तुरंत न्यायालय में पेश किया। वहां उसकी जमानत अर्जी को खारिज करते हुए न्यायालय ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Next Story