छत्तीसगढ़

महिला विधायक के खिलाफ सतनामी समाज ने खोला मोर्चा, अपमानित करने का लगाया आरोप

Nil dhankar
10 Jan 2023 2:32 PM IST
महिला विधायक के खिलाफ सतनामी समाज ने खोला मोर्चा, अपमानित करने का लगाया आरोप
x

बिलासपुर। जिले में तखतपुर की विधायक रश्मि सिंह से नाराज सतनामी समाज के लोगों ने उनके खिलाफ नारा लगाया है। इसके साथ उनका यह कहना है कि, समाज का अपमान नही सहेंगे। तखतपुर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां संसदीय सचिव रश्मि सिंह की ओर से समाज के लोगों को अपमानित करने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

उल्लेखनीय है कि, अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट आए लोगों का कहना था कि, तखतपुर के ग्राम काठाकोनी में गुरु घासीदास की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम सतनामी समाज की ओर से रखा गया था। जहां मंच में सामाजिक नेता संजीव पांडे और अन्य लोग पहले से ही मंच में बैठे थे। इसी बीच कांग्रेस से क्षेत्रीय विधायक रश्मि सिंह भी वहां पहुंची। जिन्हें देखकर समाज के नेता मंच से उतरकर बाहर जाने लगे, इसी बीच विधायक रश्मि सिंह उनके पास पहुंची और कहने लगी की कहां मुंह छुपा कर भाग रहे हो।

समाज के लोगों का यह भी आरोप है कि, विधायक ने दुर्व्यवहार भी किया है। इसे लेकर समाज के लोगों ने विधायक रश्मि सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया है। वहीं आक्रोशित समाज के लोग बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Next Story