छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में बनेगा सतनाम भवन भूमि पूजन के साथ पौधारोपण

SHIDDHANT
9 Sept 2026 11:09 PM IST
प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में बनेगा सतनाम भवन भूमि पूजन के साथ पौधारोपण
x
छग
Raipur रायपुर। राजधानी के कचना स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में सतनाम भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक एकता, सेवा और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। सतनाम भवन का निर्माण पूरा होने के बाद यह क्षेत्रवासियों के लिए सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। भूमि पूजन के दौरान कहा गया कि सतनाम भवन समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने के साथ विभिन्न सामाजिक और जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में उपयोगी साबित होगा। भवन के माध्यम से क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरा-भरा भविष्य देने का संदेश दिया गया। कहा गया कि मां के नाम लगाया गया पौधा केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी और प्रकृति के संरक्षण के संकल्प को भी दर्शाता है।
कार्यक्रम के माध्यम से विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। सतनाम भवन के निर्माण से प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों के लिए एक नया स्थान उपलब्ध होगा।
Next Story