छत्तीसगढ़

सर्व आदिवासी समाज ने विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय नहीं लिया : मंत्री अमरजीत भगत

Nil dhankar
30 July 2023 9:39 AM IST
सर्व आदिवासी समाज ने विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय नहीं लिया : मंत्री अमरजीत भगत
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के बैनर को लेकर दो गुट आमने-सामने हैं। सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक व मंत्री अमरजीत भगत और अध्यक्ष भारत सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम को नोटिस भेजकर कानूनी कार्रवाई की बात कही है। अमरजीत भगत का कहना है अरविंद नेताम सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले चुनाव लड़ने की बात कहते हैं। जबकि सर्व आदिवासी समाज ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।

मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है अरविंद नेताम कांग्रेस के नेता हैं। और कांग्रेस के खिलाफ ही सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले चुनाव लड़ने की बात कहते हैं। इन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए हम मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष भी चर्चा करेंगे।

Next Story