छत्तीसगढ़

रायपुर के सार्थक इस्पात हादसा: एक और मजदूर की मौत, 7 की हालत गंभीर

Admin2
27 March 2021 11:02 AM IST
रायपुर के सार्थक इस्पात हादसा: एक और मजदूर की मौत, 7 की हालत गंभीर
x

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के सार्थक इस्पात हादसे में घायल एक और मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हादसे में अब तक 2 मजदूरों की मौत हो चुकी है। 7 गंभीर रूप से घायल श्रमिकों का इलाज जारी है। कंपनी के पास मृतकों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। बता दें राजधानी रायपुर के सार्थक टीएमटी फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया था। फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के कारण एक मजदूर की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के भट्ठी में यह ब्लास्ट हुआ था। इस दौरान भट्ठी में काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

Next Story