छत्तीसगढ़

सरपंच का कातिल गिरफ्तार, अतिक्रमण हटाने पर किया था मर्डर

Nilmani Pal
13 April 2024 12:39 PM GMT
सरपंच का कातिल गिरफ्तार, अतिक्रमण हटाने पर किया था मर्डर
x
छग

सक्ती। सरपंच की हत्या कर तीन साल से फरार आरोपी को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है। 2021 में अतिक्रमण हटाये जाने से नाराज बदमाशों ने मिलकर सरपंच द्वारका प्रसाद की हत्या कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक,13 दिसंबर 2021 को ग्राम छोटे रावली में शासकीय भूमि में अतिक्रमण हटाने के दौरान तत्कालीन ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारका प्रसाद चंद्रा से आरोपी रामकिशन बोर्रा सहित 10 लोगों का विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने निर्ममता पूर्वक सरपंच की हत्या कर दी थी। घटना पर थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 385/ 2021 धारा 147, 148, 149, 506, 302, 186, 188, 332, 427 भादवि दर्ज की गई थी। साथ ही आरोपी गण रामकिशन उर्फ बोरा मधुकर, अमृत मधुकर, पलटन काटले, बडगा उर्फ राजकुमार मधुकर, फूलचंद मधुकर, लक्ष्मी मधुकर, संजय मधुकर, लोकनाथ काटले,छत राम काटले, गंगाराम मधुकर और गणेश मधुकर सभी निवासी ग्राम छोटे रबेली के विरुद्ध अपराध पंजी विवेचना में लिया गया था। इस दौरान लोकनाथ काटले, छत राम काटले, गंगाराम मधुकर और गणेश मधुकर घटना के बाद फरार थे। थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी के द्वारा थाने के चार्ज लेने के उपरांत फरार आरोपी गंगा राम मधुकर और गणेश मधुकर को 18 दिसंबर 23 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। लेकिन छत राम काठले और लोकनाथ काठले फरार थे, जिनके विरुद्ध फरारी में अभियोग पत्र न्यायालय प्रस्तुत किया गया था।

न्यायालय के द्वारा दोनो आरोपियों का स्थाई वारंट जारी किया गया था। थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी के द्वारा दोनो फरार आरोपियों के पता साजी हेतु गोपनीय रूप से मुखबिर लगाया गया था। इसी बीच खबर मिली कि, आरोपी छत राम काठले रात में छिपकर अपने घर आया है। सूचना पर थाना प्रभारी के द्वारा अपने टीम के साथ आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। वर्तमान में मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Next Story