छत्तीसगढ़

सरपंच के हत्यारे रायपुर में गिरफ्तार, राजधानी आ रही पंजाब पुलिस

Nil dhankar
11 Jan 2026 5:01 PM IST
सरपंच के हत्यारे रायपुर में गिरफ्तार, राजधानी आ रही पंजाब पुलिस
x

रायपुर। राजधानी पुलिस ने पंजाब में हत्या कर फरार हुए दो आरोपियों को गिरफतार किया है। दोनों ने एक सरपंच की हत्या की थी और उसके बाद फरार हो कर रायपुर में रह रहे थे। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद रायपुर पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचना दे दी है। पंजाब पुलिस यहां आकर दोनों को लेकर जाएगी।

एसएसपी के निर्देश पर थानों के प्रभारी अलर्ट मोड पर है, अचानक तड़के कई इलाकों में छापेमारी कर रही है, जो भी संदिग्ध लग रहे है, उन सभी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पहचान पत्र मांगे जा रहे है। भारतीय है या विदेश इसकी शिनाख्त की जा रही है। बता दें कि रायपुर के आउटर में कई ऐसे कॉलोनी है जहां अपराधी किस्म के लोग आकर छिप जाते है। पहचान बदलकर छोटे-मोटे काम में लग जाते है। ताकि गिरफ्तारी से बच सके। लेकिन रायपुर पुलिस की कड़ी नजर उन सभी संदिग्धों पर रखी जा रही है। जगह जगह मुखबिरों को अलर्ट पर रखा गया है।

इस खबर पर लगाकर अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null