
x
छग
बिलासपुर। घटना हिर्री थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसोड़ी के सरपंच के पिता का शव संदिग्ध हालत में खेत में मिला है। वे रातभर घर से गायब थे। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। अब तक मौत स्पष्ट नहीं हो पाया है। हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम परसोड़ी के रहने वाला पंचराम(55) गांव के कोटवार थे। उसके पुत्र गांव के सरपंच हैं। बीते शुक्रवार को शाम वे घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे। देर रात तक नहीं लौटने पर स्वजन ने खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को सुबह ग्रामीण खेत की तरफ गए थे।
इसी दौरान खेत में पंचराम का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के सरपंच पुत्र को दी। उन्होंने हिर्री पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीएम के बाद शव को स्वजनों को सौंपा गया। पूछताछ में स्वजनों ने घटना के संबंध में जानकारी होने से इन्कार किया है। हिर्री पुलिस का कहना है कि मृतक पंचराम शराब के नशे में थे। ज्यादा नशा होने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Shantanu Roy
Next Story