छत्तीसगढ़

सरपंच को धमकी, नाली निर्माण के दौरान हुआ विवाद

Nil dhankar
24 May 2023 9:00 AM IST
सरपंच को धमकी, नाली निर्माण के दौरान हुआ विवाद
x
छग

बालोद। नाली निर्माण के लिए रखे पत्थर को दूसरे स्थान में ले जाने से मना करने पर संतोष धनेन्द्र ने ग्राम पंचायत साल्हे की सरपंच संगीता नेताम को जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज की। सरपंच ने बताया कि सोमवार शाम 4 बजे पंचायत में नाली निर्माण के लिए पत्थर मंगाए हैं।

जिसे संतोष ले जा रहा था। पत्थर को क्यों हटा रहे हो कहा तो वह आवेश में आकर विवाद करने लगा। घर आने के बाद रात 8.30 बजे काम कर रही थी। इस दौरान छोटे चाचा मदन नेताम के घर के सामने आकर संतोष गाली गलौज कर धमकी दे रहा था। डौंडी थाने में संतोष के खिलाफ धारा 294, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Next Story