छत्तीसगढ़
सरपंच को मिली जान से मारने की धमकी, फिर चाकू से किया हमला
Shantanu Roy
26 Oct 2025 9:17 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मालीडीह थाना क्षेत्र, आरंग जिला, रायपुर की ग्राम पंचायत की सरपंच ने अपने खिलाफ जान से मारने की धमकी और शारीरिक हमले की शिकायत दर्ज कराई है। सरपंच का कहना है कि घटना दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को रात्रि लगभग 02:00 बजे गौरा चौक में आयोजित मातर कार्यक्रम में हुई। कार्यक्रम के दौरान सुआ नृत्य का आयोजन चल रहा था, जिसमें तामेश्वर चतुर्वेदी, सुनील चतुर्वेदी, सुभाष चतुर्वेदी और अन्य लोग उपस्थित थे। सरपंच ने बताया कि तामेश्वर चतुर्वेदी ने उनके भाई और ग्राम पंचायत के उपसरपंच राजू चतुर्वेदी को कार्यक्रम में क्यों नहीं बुलाया गया, यह कहकर उनके परिवार के प्रति अश्लील गाली गलौच शुरू कर दी। इस कारण कार्यक्रम बीच में ही बंद कर दिया गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सरपंच अपने बच्चों के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान कैथिन के घर के पास, तामेश्वर चतुर्वेदी और उनके साथी आए।
उनका रास्ता रोककर चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने सरपंच के हाथ को पकड़कर चोट पहुँचाई। डर के कारण सरपंच अपने बच्चों को लेकर भागीं और अपने घर पहुँचकर दरवाजा बंद किया। सरपंच ने बताया कि उनके घर के बाहर तामेश्वर और उनके साथी देर तक अश्लील गाली गलौच और धमकी देते रहे। उन्होंने यह घटना अपने पति जितेंद्र टंडन को भी बताई। वहीं, सुनील चतुर्वेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चाकू और तलवार की तस्वीरें अपलोड कर गांववासियों को डराने का प्रयास किया। सरपंच ने बताया कि इस घटना से वह और उनका परिवार अब भी डरा-सहमा हुआ है और मानसिक तौर पर प्रभावित हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी रजवंतीन बंजारे और गायत्री कन्नौजे ने भी इस हमले की पुष्टि की है। स्थानीय लोग और गांववासी इस घटना से स्तब्ध हैं और ग्राम पंचायत में ऐसी हिंसा के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर दोषियों की पहचान की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





