छत्तीसगढ़

सरपंच ने महिला जनपद अध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप, थाने में शिकायत दर्ज

Nil dhankar
21 Nov 2021 2:05 PM IST
सरपंच ने महिला जनपद अध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप, थाने में शिकायत दर्ज
x
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार। बिलाईगढ़ जनपद अध्यक्ष भूमिका कत्थाकार और उनके पति बोधीराम कत्थाकार के ऊपर अवैध वसूली को लेकर सरसीवा पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। आरोप है की तिलाईपाली सरपंच को उसके पद से हटाने और भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष और उनके पति ने सरपंच से ₹20000 की मांग की थी।

जनपद पंचायत अध्यक्ष और उनके पति से मिली धमकी के बाद तिलाईपाली सरपंच ने सरसीवा थाने में आकर मामला दर्ज कराया। सरसीवा पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही मे जुटी है।


Next Story