छत्तीसगढ़

सरपंच पति गिरफ्तार, रेप केस में पुलिस का एक्शन

Nilmani Pal
29 Dec 2022 11:05 AM IST
सरपंच पति गिरफ्तार, रेप केस में पुलिस का एक्शन
x
छग

जशपुर। एक नाबालिक लड़की के साथ फिर से बलात्कार की घटना घटित होने की खबर आ रही है।ताजा मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता महज 14 साल की है जिसके साथ रेप की घटना हुई है।

दुलदुला थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में 3 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।सभी आरोपी दुलदुला से लगे ग्रामपंचायत बभनी के रहने वाले है. जिसमे से एक आरोपी सरपंच पति बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों के द्वारा 26 दिसंबर को घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़िता भी दुलदुला थाना क्षेत्र की रहने वाली है।पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story