छत्तीसगढ़

सरपंच और वैद्यराज नक्सलियों के निशाने पर

Nil dhankar
17 Feb 2023 1:09 PM IST
सरपंच और वैद्यराज नक्सलियों के निशाने पर
x
छग

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के छोटेडोंगर में सरपंच और वहां के वैद्यराज पर नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीज़न कमेटी ने दोनों पर गंभीर आरोप लगाया है। सरपंच और वैद्यराज पर लगे आरोपों को लेकर ग्रामीणों की छोटेडोंगर में विशेष आमसभा हो रही है।

विदित हो कि छोटेडोंगर के सरपंच हरि मांझी और वैद्यराज के परिवार पर नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीज़न कमेटी ने दोनों पर गंभीर आरोप लगाया हैं। इसी आरोप पर चर्चा करने ग्रामीणों ने नक्सली जन अदालत से पहले जनता दरबार रखा है। इसके लिए नारायणपुर के छोटेडोंगर में विशेष आमसभा हो रही है। बैठक के लिए आसपास के गांव में मुनादी कर ग्रामीणों को इत्तला किया गया है। यह बस्तर के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि, नक्सल आरोप के बाद ग्रामीणों की बैठक हो रही है।


Next Story