छत्तीसगढ़
सरपंच पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, युवक और उसकी मां से की हाथापाई
Shantanu Roy
8 March 2026 7:34 PM IST

x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। जिले के ग्राम डमरू में ग्राम पंचायत के सरपंच पर एक युवक और उसकी वृद्ध मां के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित युवक ने सिटी कोतवाली थाना बलौदाबाजार में लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक कौशल साहू पिता दशरथ साहू ग्राम डमरू थाना बलौदाबाजार का निवासी है। वह कक्षा चौथी तक पढ़ा-लिखा है और वर्तमान में ड्राइवरी का काम करता है। कौशल साहू ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 5 मार्च 2026 की दोपहर करीब 1 बजे ग्राम डमरू के बोरिंग मेन रोड के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी थी।
घटना की जानकारी मिलने पर कौशल साहू और मोहल्ले के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को देखने लगे। इसी दौरान ग्राम पंचायत डमरू के सरपंच बंशी साहू भी वहां पहुंचे और लोगों से घटना के बारे में पूछने लगे। कौशल साहू के अनुसार जब उन्होंने सरपंच को बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार ने बच्चे को टक्कर मार दी है, तो यह सुनते ही सरपंच बंशी साहू अचानक नाराज हो गए। आरोप है कि उन्होंने बिना किसी कारण के कौशल साहू के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे।
मारपीट के दौरान कौशल साहू के चेहरे और छाती में चोट के निशान आ गए और पीठ में भी दर्द होने लगा। जब कौशल साहू की मां राधा बाई साहू अपने बेटे को बचाने के लिए आगे आईं, तो आरोप है कि सरपंच ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। पीड़ित के अनुसार सरपंच ने उनकी वृद्ध मां का हाथ पकड़कर जोर से घुमा दिया, जिससे उनके हाथ में सूजन और चोट आ गई।
इतना ही नहीं, जब कौशल साहू की पत्नी बीच-बचाव करने के लिए आईं तो सरपंच ने उन्हें भी गंदी-गंदी गालियां दीं। पीड़ित का आरोप है कि सरपंच ने धमकी देते हुए कहा कि “अभी तो इतना ही मारा है, तुम लोगों को जान से खत्म कर दूंगा। मैं सरपंच हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और पुलिस भी मेरा कुछ नहीं कर सकती।”
इस घटना के बाद कौशल साहू और उनका परिवार काफी डर और तनाव में है। उन्होंने थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है और सरपंच के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस से अनुरोध किया है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए ताकि उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsबलौदाबाजार न्यूजग्राम डमरू विवादसरपंच पर मारपीट का आरोपबंशी साहू सरपंचकौशल साहू शिकायतमहिला से मारपीट मामलाबलौदाबाजार क्राइम न्यूजग्रामीण विवादगाली गलौज और धमकीChhattisgarh Crime NewsBalodabazar Newsपुलिस जांच मामलासरपंच विवाद छत्तीसगढ़सरपंच विवादVillage Damru disputeSarpanch accused of assaultBansi Sahu SarpanchKaushal Sahu complaintcase of assault on womanBalodabazar Crime NewsRural disputeabuse and threatPolice investigation caseSarpanch dispute ChhattisgarhSarpanch disputeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





