छत्तीसगढ़
सरोज पांडेय रायपुर एम्स में शिफ्ट, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
Nil dhankar
7 Oct 2021 8:04 PM IST

x
रायपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय अपने रिसाली मैत्री नगर स्थित निवास में पैर फिसलकर गिरने से घायल हो गईं हैं. जिस कारण उनके हाथ, पैर और कमर में चोटें आई हैं. उन्हें घायल अवस्था में सेक्टर-9 मुख्य चिकित्सालय में भर्ती किया गया है. जहां से रायपुर एम्स अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है. सरोज पांडे एम्स पहुंच गई है, उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है.
इससे पहले रायपुर एम्स में सांसद सरोज पांडे को एडमिट करने के लिए तैयारियां की गई. अस्पताल के बाहर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी. ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सरोज पांडे को एंबुलेंस के जरिए रायपुर एम्स लाया है. गेट नम्बर 4 से चिकित्सा खंड ए ए वन में भर्ती कराया गया है.
Next Story





